फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों से बताए नशे से होने वाले दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उप सेवा केंद्र ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हिंद इंटर कॉलेज में छात्रों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। यह आयोजन ब्रह्माकुमारी संस्था व भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के बीच हुए अनुबंध के तहत किया गया।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी ने छात्रों को भविष्य में कभी भी नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। परमवीर ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए हम सब की सहभागिता आवश्यक है। नशे की गिरफ्त में लाने के लिए बच्चे और युवा पीढ़ी को टारगेट किया जाता है। हमें इससे सतर्क रहना है। नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सबसे बड़ा टूल जागरूकता है। हम सभी को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दौरान हरनाम सिंह, सुमन, परमवीर, ऋषभ, प्रदीप रस्तोगी, मुकेश शर्मा, संजीव शुक्ला आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें