फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्नातक, स्नातकोत्तर की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए 15 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। एसएम डिग्री कॉलेज में स्नातक व परास्नातक की मुख्य परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। अब महात्मा ज्योतिबा फुले यूनिवर्सिटी ने ऐसे परीक्षार्थियों को सुविधा दी है जो किसी कारणवश प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने से रह गए। ऐसे परीक्षार्थियों को 15 सितंबर तक अपने आवेदन फॉर्म भरने होंगे।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने ऐसे परीक्षार्थियों से परीक्षा सुधार के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनकी प्रयोगात्मक परीक्षा किसी कारणवश छूट गई थी। इसको लेकर एसएम डिग्री कॉलेज में स्नातक, स्नातकोत्तर (सामान्य व सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रम) के छात्र-छात्राओं के लिए छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा और खेलकूद, शारीरिक शिक्षा एवं पर्यावरण विज्ञान के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हेमंत सक्सेना ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ सितंबर से शुरू हो गई है। छात्र-छात्राओं के आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। वहीं, कॉलेज द्वारा परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन अनुमोदित करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें