फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेलंगाना की आईएएस अफसर के भाई की कार

विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही कार फतेहाबाद क्षेत्र में एक गाय से टकरा गई। कार तेलंगाना के निर्मल जिले की डीएम के भाई की है। हादसे में कार में बैठी डीएम की 6 वर्षीय भतीजी घायल हो गईं। जबकि टक्कर से गाय मर गई।पुलिस व यूपीडा टीम ने घायल बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक में अभिषेक कुमार पत्नी शोभा और पुत्री ईशवी (6) के साथ कार से दिल्ली से नालंदा, बिहार जा रहे थे। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन तेलंगाना के जिला निर्मल में जिलाधिकारी हैं। शनिवार की शाम कार जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 27 पर पहुंची तो सामने एक गाय आ गई। कार की टक्कर लगने से गाय मौके पर मर गई। जबकि कार में बैठी उनकी बेटी ईशवी घायल हो गईं। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि कार गाय से टकरा गई थी। कार में बैठी बालिका को हल्की चोटें आई थीं, जिसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें