फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उप निबंधक कार्यालय में निकला बिच्छू, कर्मचारी सहमे

विज्ञापन
किरावली तहसील परिसर में निकला जहरीली बिचछू फोटो स्रोत स्वयं
विज्ञापन
किरावली। उप निबंधक कार्यालय में शनिवार की दोपहर काले रंग का जहरीला बिच्छू निकला। बिच्छू देख कर्मचारी और मौजूद लोग सहम गए। कर्मचारियों ने उसे किसी तरह पकड़कर कार्यालय के बाहर फेंका। कर्मचारियों का कहना है कि जहरीले जीवों के निकलने से हर समय खतरा बना रहता है। इधर, इसके कुछ देर बाद ही कार्यालय के बाहर रखे जनरेटर में सांप घुस जाने से लोग डर गए। काफी कोशिशों के बावजूद सांप बाहर नहीं निकला। कार्यालय लिपिक भूरी सिंह राजपूत ने बताया कि पुरानी तहसील भवन की दिशा से अक्सर सांप-बिच्छू कार्यालय में पहुंच जाते हैं। कई बार वन विभाग और नगर प्रशासन को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन समस्या दूर नहीं की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें