फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैडमिंटन चैंपियनशिप तेजस ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद। सेक्टर-141 स्थित प्लेऑल बैडमिंटन एरिना (ओलंपस स्पोर्ट्स क्लब) में रविवार को बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन-2 का आयोजन हुआ। सुबह 11 बजे से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में शहर और आसपास की अकादमियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में पुरुष एकल ओपन, पुरुष युगल ओपन, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 बालक-बालिका युगल, अंडर-21 बालक एकल और अंडर-17 बालिका एकल वर्ग शामिल रहे। पुरुष वर्ग में माविस 350 शटल और जूनियर वर्ग में फेदर शटल का उपयोग किया गया।
विज्ञापन


पुरुष एकल ओपन में तेजस ने खिताब जीता जबकि आदित्य उपविजेता रहे। पुरुष युगल ओपन में अग्रिम और रोहन की जोड़ी ने ट्रॉफी अपने नाम की वहीं तेजस व पुष्पेंद्र रनर-अप रहे। अंडर-15 बालक युगल वर्ग में आर्यन और आयुष विजेता बने जबकि नीरज और आर्यहन फुखरान उपविजेता रहे। विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। एकल विजेताओं को 2.8 फीट और युगल विजेताओं को 3 फीट ऊंची ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें