फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उम्र का पता लगाने के लिए किशोरी का होगा बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट

Fri, 07 Nov 2025 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किशोरी के बेटे को जन्म देने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब परिवार ने किशोरी के बालिग होने का दावा किया है। हालांकि किशोरी के परिजनों ने इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिए। इस कारण अब किशोरी की उम्र का निर्धारण करने के लिए बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट (अस्थिकरण परीक्षण) किया जाएगा। इसके लिए सीडब्ल्यूसी ने सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के दरभंगा की रहने वाली किशोरी ने सोमवार रात को जिला नागरिक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। किशोरी और उसके पति इसराना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। अस्पताल से बाल कल्याण समिति और पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। जिसके बाद सीडब्ल्यूसी ने जांच की थी। मंगलवार रात को किशोरी के परिजन उसे लेकर गुपचुप तरीके से अस्पताल से चले गए थे। जिन्हें तलाश कर वापस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन ने इसराना थाना पुलिस इस मामले में किशोरी के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने जांच की तो किशोरी के परिजनों ने उसकी उम्र से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिए थे। जिस कारण अब बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराया जाएगा। टेस्ट में किशोरी उम्र निर्धारित होने के बाद ही इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों ने उसकी उम्र से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिया है। उम्र के निर्धारण के लिए बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराया जाएगा। इस संबंध में सीएमओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

-केदार दत्त कौशिक, चेयरमैन सीडब्ल्यूसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें