फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट
विज्ञापन


दनकौर (संवाद)। उस्मानपुर गांव की रहने वाली किशोरी से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी से मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि शनिवार शाम उनकी नाबालिग बेटी घर के पास स्थित खेत में शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक खेत में घुस गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी की आवाज सुनकर मां भी खेत पर पहुंच गई और विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने मां-बेटी की जमकर पिटाई की। उसके बाद आरोपी परिजनों के साथ किशोरी के घर पहुंचा और परिवार के अन्य लोगों की भी पिटाई की। किशोरी के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें