मोदीनगर। संदिग्ध परिस्थिति में 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जता थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी बुधवार दोपहर 12 बजे मुंह पर कपड़ा लपेटकर डी लाइन कॉलोनी की ओर गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।