फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तकनीकी खामियों ने अटकाई विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कई के आधार बैंक खाते से सीड नहीं, कई मामलों में कॉलेजों ने आगे नहीं बढ़ाया आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। समय पर आवेदन करने के बावजूद जिले के कई विद्यार्थी छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति की राशि से वंचित हैं। विभाग का कहना है कि इसके पीछे विद्यार्थियों के आवेदन में तकनीकी खामियां, आधार कार्ड का बैंक खाते से सीड न होना और कॉलेजों द्वारा आवेदन देर से अग्रसारित किए जाने जैसी वजहें शामिल हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को कॉलेज फीस जमा न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई कॉलेजों ने समय पर फीस जमा न होने पर पांच से दस हजार रुपये तक लेट फीस भी लगा दी है। नाम न छापने की शर्त पर एक छात्रा ने बताया कि उसे बीएड की फीस प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिली। उसने समय पर आवेदन किया था, लेकिन कॉलेज द्वारा आवेदन समय से फारवर्ड नहीं किया गया।
विज्ञापन


वहीं बीटेक के एक छात्र ने बताया कि उसे पहले वर्ष छात्रवृत्ति मिली थी। इस बार भी उसने समय से आवेदन किया, लेकिन कॉलेज ने आवेदन देर से आगे बढ़ाया। कॉलेज ने उस पर 10 हजार रुपये लेट फीस भी लगाई है। छात्र का कहना है कि फीस जमा करना ही मुश्किल हो रहा है, ऐसे में लेट फीस देना और अधिक परेशानी पैदा कर रहा है। बीटेक के एक अन्य छात्र ने बताया कि उसने समय से आवेदन किया था और कॉलेज ने भी आवेदन समय पर फारवर्ड कर दिया था। हालांकि, बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक न होने के कारण पैसे खाते में नहीं आए। बाद में आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कराने के बावजूद उसे अब तक छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति का पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन



तकनीकी खामियों के कारण हजारों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटकी हुई है। अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डाटा दोबारा खोल दिया गया है और उस पर काम चल रहा है। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को अभी यह अवसर नहीं मिला है। शासन से अनुमति मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें