नोएडा (संवाद)। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रवासी महासंघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष टीएन चौरसिया ने की। इसमें छठ घाट की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अतिथियों को आमंत्रित करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित करने पर चर्चा हुई।
टीएन चौरसिया ने कहा कि सभी सदस्यों को पूरे मन से तैयारियों में जुटना होगा। इससे इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्षों से बेहतर बनाया जा सकेगा। महासचिव अवधेश राय ने कहा कि सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। इससे पूजा सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगी।
बैठक में छाया राय, अभिनव पांडेय, राहुल द्विवेदी, अनुज त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, विजय कुमार सिंह, अरुण सिंह, नितांत सिंह, सतरंजन कुमार, दिनेश मिश्रा, बृजमोहन सिंह, आकाश तिवारी, इंदु यादव और मधु सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।