फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू में 14 हॉस्टल की टीमें लगाएंगी चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
जीबीयू में 14 हॉस्टल की टीमें लगाएंगी चौके-छक्के
विज्ञापन

17 से 25 फरवरी तक होगा आयोजन, हर दिन खेले जाएंगे दो मैच


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में मंगलवार से शौैर्य महोत्सव में 14 हॉस्टल की टीमें चौके-छक्के लगाएंगी। 17 से 25 फरवरी तक प्रतिदिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। टी-20 मैच सुबह सात बजे से शुरू होंगे।
खिलाड़ियों को खेल से जोड़ने के लिए यह पहल शुरू की गई है। विश्वविद्यालय के करीब 1500 खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में भाग लेंगे। मैदान में सभी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं।खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शौर्य महोत्सव में करीब 1500 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। क्रिकेट के अलावा अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। सभी हॉस्टलों की टीमें अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगी, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। विश्वविद्यालय परिसर में इस आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन



इन खेलों का होगा आयोजन
क्रिकेट (टी-20 प्रारूप), फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, कबड्डी व अन्य खेल आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खेलों का उद्देश्य केवल जीत हासिल करना नहीं, बल्कि छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना विकसित करना भी है।
विज्ञापन


ये हॉस्टल के खिलाड़ी होंगे शामिल
किक्रेट मे संत रविदास, महर्षि वाल्मिकी, मलिक मो.जायसी, श्री नारयण गुरु, रहीमदास, राम शरण दास, बिरसा मुंडा, तुलसीदास, गुरु घासीदास, संत कबीरदास के अलावा अन्य हॉस्टल की टीमें शामिल होेंगी। सभी टीमें मैदान में सोमवार कोे पसीना बहाती नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें