ग्रेटर नोएडा। आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में बच्चों के साथ हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में जाट समाज के पदाधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचे और 14 फरवरी की घटना पर विरोध जताया। कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौक पर जगदीश पाल, गजेन्द्र अत्री, अजीत पूनिया, हरवीर सिंह तालान, हरप्रसाद सिंह, जुगेदर तालान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो