नोएडा। सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में रविवार को अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान टीम उम्मीद भारी बहुमत से विजयी हुई। इस टीम की अगुवाई आरपी सिंह और भानु प्रताप सिंह ने की थी।
इस दौरान टीम उम्मीद ने जोगिंदर सिंह की अगुवाई वाली टीम कर्मवीर और पूजा अरोड़ा की अगुवाई वाली टीम संकल्प को भारी अंतर से हराया। ऐसे में टीम उम्मीद में सबसे अधिक वोट आरपी सिंह को मिले हैं और दूसरे नंबर पर भानु प्रताप सिंह रहे हैं। ऐसे में आरपी सिंह को 370 मत, भानु प्रताप सिंह को 340, मीतू वर्मा को 317, रितेश रंजन को 305, जय वर्धन सिंह को 304, सतीश पांडेय को 296, तापस महापात्रा को 295, एचपी चौधरी को 285 और वीएन भारद्वाज को 248 मत मिले हैं। इसके अलावा विजेताओं की सूची में संकल्प टीम से गौरव असाती का नाम भी शामिल है। एक सीट पर टीम संकल्प के गौरव असाती को 262 मत प्राप्त हुए। भानु प्रताप सिंह का कहना है कि टीम उम्मीद को पिछले साल में उनके द्वारा किए गए कामों का इनाम देकर पूरी टीम की वापसी कराई गई है। ब्यूरो