-सेक्टर 74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सोसाइटी में संपन्न हुए एओए चुनाव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सोसाइटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव सम्पन्न हुए। अभिनव सैनी की अगुवाई वाली टीम प्रगति ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।
बता दें कि चुनाव प्रक्रिया के लिए कुल 18 उम्मीदवार दावेदारी कर रहे थे। इसमें 9 उम्मीदवार टीम प्रगति से थे। प्रगति टीम के 8 उम्मीदवार विजयी रहे और 1 उम्मीदवार स्वराज टीम से विजयी हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल 834 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे में अभिनव सैनी को सर्वाधिक 619.87 मत प्राप्त हुए। वहीं, दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा रहे 527.43 मतों के साथ, तीसरे नंबर पर अरुण कांति समानता 498.56 मतों के साथ विजयी हुए।
इनके अलावा चौथे स्थान पर अंकित मिश्र ने 492.38 मत, पांचवे स्थान पर ज्ञानेश पाठक ने 474.41 मत, छठे स्थान पर सीके जोशी ने 469.93 मत, सातवें स्थान पर अशोक कपूर ने 446.93 मत, आठवें स्थान पर पायल खुराना ने 432.34 मत, नौवें स्थान पर वरुण तोमर ने 427.83 मत हासिल कर जीत दर्ज की। अभिनव सैनी ने बताया कि हर साल सभी 9 सीटों पर समयपूर्वक चुनाव उनकी प्राथमिकता रहती है। इलेक्शन कमेटी में डीबी आर श्रीकांत, विशाल शर्मा, शिवेंद्र परिहार, अमित सिंह, अनुभव चतुर्वेदी एवं विवेक त्यागी शामिल रहे।