सड़क हादसों में दो लोग घायल, मामला दर्ज
ग्रेटर नोएडा। सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। योगेश पाल निवासी बुलंदशहर ने सूरजपुर कोतवाली को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई अंकित पाल 20 सितंबर की शाम ड्यूटी से लौट रहा था। जैसे ही वह मकोड़ा गोलचक्कर से पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अंकित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं कासना कोतवाली में रमेश कुमार निवासी ओमीक्रोन-2 ने बताया कि उसका कर्मचारी संजीव हलदार सड़क किनारे मौजूद था। इस दौरान एक इलेक्ट्रिक ऑटो ने टक्कर मार दी। संजीव सड़क पर गिरकर घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो