ग्रेटर नोएडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय फजायलपुर में टेट के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य कर
- अध्यादेश लाकर सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग, जिलेभर में दर्ज कराया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। शिक्षकों ने सेवारत शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए गए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का विरोध करते हुए संसद में अध्यादेश लाकर उन्हें टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की।
इसी क्रम में मेरठ मंडल और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नागर, मंडल अध्यक्ष उमेश राठी, उपाध्यक्ष सतीश नागर व किरन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर, जिला महामंत्री शकरुद्दीन खान और जिला कोषाध्यक्ष सतपाल लोहिया समेत पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। दनकौर, दादरी और बिसरख ब्लॉक के अध्यक्षों सत्यवीर नागर, श्यामवीर सिंह नागर और ऋतु चौधरी के नेतृत्व में भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।