फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों का नामांकन बढ़ाने को ग्रामीणों से संपर्क साधेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार ब्लॉकों में 511 स्कूल संचालित, जहां मिलेगा नए बच्चों को प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग नए शिक्षण सत्र में परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के नामांकन बढ़ाने के लिए 1 अप्रैल से अभियान शुरू करेगा। इसके लिए शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यह अभियान जेवर, बिसरख, दादरी, दनकौर ब्लॉकों में चलाया जाएगा। इन चारों ब्लॉक में कुल 511 प्राथमिक विद्यालय हैं, जहां नए विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बिना आधार कार्ड के भी दाखिला देने की छूट दी गई है।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। इसके लिए शिक्षकों को अधिक से अधिक ग्रामीणों से संपर्क साधने के निर्देश दिए हैं।
- राशिद खान, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें