फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के आधार पर ही शिक्षकों को मिलेगी बोर्ड परीक्षा से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हजार से अधिक शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी, 20 प्रतिशत अतिरिक्त होंगे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रकिया शुरू हो गई है। जनपद के 60 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में करीब 2 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ड्यूटी चार्ट के बाद मिलने वाली आपत्तियों का निस्तारण भी होगा। मुख्य चिकित्सा कार्यालय से जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के आधार पर ही शिक्षकों को ड्यूटी से छूट मिलेगी।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार भी 20 प्रतिशत अतिरिक्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। विषम परिस्थितियों में इन शिक्षकों से काम लिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में राजकीय, वित्त-विहीन और निजी विद्यालयों के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। बेसिक व माध्यमिक बोर्ड के शिक्षकों के नाम मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ड्यूटी चार्ट के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, विषय व अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। वहीं इस बार प्रत्येक कक्ष में 40 विद्यार्थियों की निगरानी के लिए दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र पर प्रवेश से लेकर कमरों तक को सीसी कैमरों से लैस किया गया है ताकि आने-जाने वालों पर विशेष नजर रखी जा सके। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान आपत्तिजनक हरकत सामने आई तो तत्काल पकड़ में आ जाएगी। इसको लेकर डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। औचक जांच के लिए पांच से अधिक सचल दल तैनात किए जाएंगे। लखनऊ मुख्यालय पर भी कंट्रोल रूम बनेगा। कंट्रोल रूम से एक-एक केंद्र की निगरानी होगी। कक्ष निरीक्षक के लिए परीक्षा ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन लेकर परीक्षा ड्यूटी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें