एक कोचिंग में पढ़ते शिक्षक। संवाद
- फोटो : samvad
परिषदीय विद्यालयों में अध्यापन कर रहे शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता होने के बाद शहर के कोचिंग सेंटरों में अचानक शिक्षकों की भीड़ बढ़ गई है। नौकरी बचाए रखने और परीक्षा में सफल होने की खातिर शिक्षक कोचिंग में आधारभूत पाठ्यक्रम पढ़ रहे हैं।
शहर के कई कोचिंग संस्थानों में विशेष बैच शुरू किए गए हैं, जिनमें परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। दिनभर विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने के बाद ये शिक्षक शाम के समय कोचिंग में आकर क्लास लेते हैं। कोचिंग संचालकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उनके यहां परिषदीय शिक्षकों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है।
शासन स्तर से जिस तरह की गाइडलाइन है, उसके हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। हालांकि यह गलत है, लेकिन अपनी नॉलेज को बढ़ाने में कोई बुराई नहीं है।
-दाताराम, परिषदीय शिक्षक।
शाम के समय टीईटी की तैयारी करने वाले वर्तमान शिक्षकों के लिए हमने शाम के समय के बैच शुरू किए है, ताकि इन शिक्षकों को टीईटी की परीक्षा पास करने में दिक्कत न हो।
-सुनील भास्कर, कोचिंग सेंटर संचालक।