पुरानी पेंशन बहाली, अनिवार्य टीईटी से राहत और लंबित पदोन्नति समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पुरानी पेंशन बहाली, अनिवार्य टीईटी से राहत और लंबित पदोन्नति समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिलेभर से पहुंचे शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। धरने के बाद शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों की प्रमुख मांग है। सरकार को शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लंबित समस्याओं का समाधान करना चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षक सम्मान और सेवा सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं जिला मंत्री गजन भाटी ने कहा कि पैदल मार्च शिक्षकों की एकजुटता का संदेश है। मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, अनिवार्य टीईटी से मुक्ति, सभी संवर्गों में पदोन्नति, जनगणना ड्यूटी से हेड और एक सहायक अध्यापक को कार्यमुक्त करने, जीपीएफ का लेखा-जोखा उपलब्ध कराने तथा चयन वेतनमान और लंबित एरियर के भुगतान की मांग उठाई।