फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवॉर्ड सेरेमनी में शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शुक्रवार को एक शैक्षणिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ज्ञानदीप अवॉर्ड सेरेमनी 2025, अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन मीट, एमओयू सेरेमनी और अंतरराष्ट्रीय गेस्ट लेक्चर शामिल रहे।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ऑफ माल्टा ने जीएल बजाज के विद्यार्थियों को दिसंबर 2025 में माल्टा भ्रमण हेतु पूर्ण आर्थिक सहयोग के साथ आमंत्रित किया है। इस अवसर पर शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड डॉ. अंबुज सक्सेना और डॉ. पुर्णेंदु शेखर पांडे को मिला। कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस अवॉर्ड डॉ. संजीव कुमार, डॉ. कृषाणु कुंडु और डॉ. पंकज कुमार को दिया गया। यंग फैकल्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड अराधना सैनी व मोहम्मद अनस और डाइवर्सिटी एंड इंक्लूजन अवॉर्ड डॉ. पायल गर्ग, श्वेता सिंह, दीपकिरण मुनजल, प्रियंका दत्ता को मिला। द्रोणाचार्य अवॉर्ड डॉ. पीसी वशिष्ठ और डॉ. पुर्णेंदु शेखर पांडे को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें