फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षिका सुमन यादव को मिला राज्य पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कठपुतली के जरिये गणित जैसे विषय को पढ़ाया, स्कूल में बनाया प्ले जोन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। चौड़ा के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सुमन यादव को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। छात्रों को पढ़ाने के अनोखे तरीके की वजह से उनका चयन हुआ है। उन्होंने कठपुतली के जरिये गणित जैसे विषय को पढ़ाया। उनके पढ़ाने के तरीके से छात्रों ने पढ़ाई में इतनी रुचि दिखाई कि दो वर्षों में स्कूल में नामांकन लगभग 600 तक पहुंच गया।

बच्चों को स्कूल में आकर अच्छा महसूस हो, इसके लिए उन्होंने खुद से बच्चों के लिए एक प्ले जोन बनाया और पूरे स्कूल में पेंटिंग करवाई। इससे बच्चे स्कूल की ओर आकर्षित होने लगे। अवकाश के दिनों में जाकर स्वयं के खर्च से स्कूल में सौंदर्यीकरण कराया। सुमन यादव वर्ष 2013 में आजमगढ़ से चौड़ा के प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित होकर आईं। जब से वह यहां आई हैं, तब से स्कूल का कायाकल्प हो गया है। सुमन यादव ने वर्ष 2000 में इंजीनियरिंग की थी।
विज्ञापन

नौकरी में आने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग ज्ञान को अपने काम में लाने का प्रयास किया। शुरुआत में उन्होंने अपने खर्चे पर बच्चों के लिए दो कंप्यूटर लगाए। उनके काम के प्रति लगन को देखकर एक एनजीओ की ओर से 8 कंप्यूटर प्रदान किए गए। वह स्वयं बच्चों को कंप्यूटर भी पढ़ा रही हैं। बच्चों को नवोदय विद्यालय में दाखिले की भी निशुल्क तैयारी कराती हैं।
विज्ञापन



खुद की बनाई पीपीटी से पढ़ा रही

उनके पढ़ाने का एक और खास तरीका है कि उन्होंने छात्रों को पढ़ाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया है। लेकिन पढ़ाने के दौरान उन्होंने हमेशा खुद का कंटेंट प्रयोग किया। उन्होंने स्वयं पीपीटी बनाकर पढ़ाया, ताकि बच्चे उस विषय से जुड़ सकें। इसके लिए उन्हें एनसीईआरटी लखनऊ की ओर से सम्मानित भी किया गया है। वह शिक्षकों की मास्टर ट्रेनर भी हैं। राज्य पुरस्कार के लिए जिले से तीन आवेदन भेजे गए थे, जिनमें से उनका चयन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें