फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 31 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन करेगा विराट वैश्य महासम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो (अनिवार्य खबर)
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित वेडिंग क्राउन में अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन की ओर से विराट वैश्य महासम्मेलन होगा। बुधवार को सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में हुई बैठक में बैठक संगठन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि वैश्य समाज के लोगों का समागम होगा।
इसमें उत्तर प्रदेश समेत आसपास के अन्य राज्यों से समाज के लोग शामिल होंगे। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य प्रमुखों में यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी समेत अन्य विधायक व सांसद इस महासम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान जनसंख्या संतुलन, भारत के स्वर्णिम काल समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोटी-बेटी का संबंध स्थापित करने पर रहेगा जोर

आजकल युवक युवतियां अपने ही समाज में पुरानी परंपराओं में बंधे रहने के चलते लंबे समय तक विवाह नहीं कर पाते हैं। ऐसे में समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे इधर-उधर न भटकें और अपने ही समाज के अन्य वर्गों में समय रहते विवाह करें। इसी तरह इस सम्मेलन के दौरान सामाजिक उत्थान, आर्थिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा। एक-दूसरे को संगठित कर उनकी मदद की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, महेश बाबू गुप्ता, सुधीर पोरवाल, संजय गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता नवीन कुमार, अमित, मनीष गुप्ता, सचिन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें