फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए

Thu, 30 Oct 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में विद्या​र्थियों को जागरूक करते बूड़िया पुलिस इंचार्ज गुरदयाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








जगाधरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षा के लिए यातायात नियमों, साइबर अपराधों के प्रति सावधानी व नशा प्रवृति के खिलाफ जागरूक करने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें छठी से 12वीं तक के 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बूड़िया पुलिस चौकी प्रभारी गुरदयाल सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करने, नशा न करने की शपथ दिलवाई गई।



इस दौरान गुरदयाल सिंह ने कहा कि इंटरनेट संचार का सबसे बड़ा साधन है। इसने जीवन की कई परेशानियां हल कर दी हैं। हर व्यक्ति इसका आदी हो गया है, ऐसे में इसके दुष्प्रभाव भी सामने आएं हैं। वहीं अब इंटरनेट ठगी व अन्य अपराधों का मुख्य साधन बन गया है। रोजाना लोग साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। इसका कारण जागरूकता की कमी और लापरवाही है। इससे बचने का सतर्कता ही उपाय हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर आचरण व व्यवहार करने के तरीके बताए। इस दौरान उपनिरीक्षक राजीव कुमार, एएसआई चमन, एएसआई अखिलेश, महिला सिपाही मुकेश कुमारी, सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार, प्राचार्य सुमित जिंदल सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन




साइबर के बारे में मिली अच्छी जानकारी



बलाचौर गांव की 11वीं की सिमरनजोत कौर ने कहा कि साइबर के बारे में जानकारी के अभाव में लोग अनजान लिंक पर क्लिक कर लेते हैं, जिससे वे ठगी का शिकार हो जाते हैं और अपनी सारी जमा पूंजी गवां बैठते हैं। पुलिस की मिली जानकारी इंटरनेट के आचरण के बारे उपयोगी जानकारी मिली है।



कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बढ़ा मनोबल



कल्याण नगर की 11वीं की श्रुति वर्मा ने कहा कि पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में उन्हें बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इससे उनका मनोबल बढ़ा है और यह बेहद उपयोगी है। जीवनभर यह जानकारी काम आएगी। वे यह जानकारी में परिवार, पड़ोस व परिचितों से भी साझा करेंगी।



नशा एक सामाजिक अभिशाप
दयालगढ़ के 11वीं के मुकुल सैनी ने कहा कि नशा पूरा परिवार खत्म कर देता है और यह हमारे समाज की सबसे बड़ी समस्या व अभिशाप है। पुलिस से मिली जानकारी बेहद उपयोगी है। पुलिस से उन्हें नशे लत, इसके दुष्प्रभाव, अपराध व दंड के बारे काफी जानकारी मिली है।

नशा युवाओं को कर रहा खोखला



सरस्वती कॉलोनी के 11वीं के उत्सव ने कहा कि सड़क दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण लापरवाही व नियमों का पालन न करना है। सड़क पर लापरवाही स्वयं के साथ दूसरे की जान पर भी भारी पड़ती है। सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। वे हमेशा नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को जागरूक करते बूड़िया पुलिस इंचार्ज गुरदयाल। संवाद

पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को जागरूक करते बूड़िया पुलिस इंचार्ज गुरदयाल। संवाद

पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को जागरूक करते बूड़िया पुलिस इंचार्ज गुरदयाल। संवाद

पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को जागरूक करते बूड़िया पुलिस इंचार्ज गुरदयाल। संवाद

पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को जागरूक करते बूड़िया पुलिस इंचार्ज गुरदयाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें