फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची नौहझील, मरीजों की जांच की

विज्ञापन
मरीजों को देखते डाक्टर। 
विज्ञापन
नौहझील। नौहझील क्षेत्र में बुखार से दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। विभाग ने क्षेत्र के गांव नावली, नगला ओहवा और शहदगढ़ी में अस्थाई स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच व उपचार कार्य शुरू किया।गांव शहदगढ़ी निवासी नेत्रपाल शर्मा की डेंगू से मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। वह 18 अक्तूबर के दिन बीमार हुए थे। वहीं गांव नावली निवासी विजय सिंह की भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दोनों के परिजनों ने उल्टी, दस्त और प्लेटलेट्स गिरने की शिकायत बताई थी।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डॉ. हिमांशु के नेतृत्व में संचारी रोग अभियान चलाया गया। टीम ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बताए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमराज सिंह के निर्देशन में लगाए गए शिविर में 30 लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। शिविर में कुल 96 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर के दौरान भारत चौधरी, धीरज, रामबाबू चौधरी और शिवम् मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें