फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्राओं को बताए तनाव से बचने के लिए उपाय

Sun, 21 Sep 2025 01:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा में मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं को तनाव के कारण और बचने के लिए उपाय बताए।
व्याख्यान का आयोजन नेशनल टास्क फोर्स तथा गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा के स्नातकोत्तर मानव विकास विभागयीद्वारा कॉलेज की शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों के अंतर्गत किया गया। यह व्याख्यान इमोशनल एनलाइटनमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट के दो विशेषज्ञों सुधाकर मौर्य एवं अल्का वर्मा ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

दोनों वक्ताओं ने मानसिक संतुलन बनाए रखने, तनाव का सामना करने तथा आज के तेज रफ्तार जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर मूल्यवान विचार साझा किए। इमोशनल एनलाइटनमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी गुरमीत आनंद ने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा स्वस्थ भावनात्मक आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज की निदेशक डॉ. वरिंदर गांधी एवं प्राचार्य डॉ. सुखविंदर कौर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन

सत्र का समापन प्रश्नोत्तर दौर से हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में नेशनल टास्क फोर्स के सदस्य औरा मानव विकास विभाग की फैकल्टी सदस्य डॉ. निरुपमा सैनी, डॉ. वंदना सिंह, रूही ग्रेवाल, मीनाक्षी, नमिता शर्मा के अलावा दिव्या राठी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें