फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुराने ट्रक-बस बेचकर नए खरीदने पर 10 साल तक टैक्स में छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएस-6 व इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर पंजीकरण शुल्क भी पूरी तरह माफ, 8 प्रतिशत तक की अग्रिम छूट
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए पुराने व्यावसायिक वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए केंद्र सरकार ने परिवर्तन योजना लागू कर दी है। इसके तहत पुराने ट्रक और बसों को स्क्रैप या हटा कर बीएस-6, सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 10 वर्ष तक मोटर वाहन कर में 100 फीसदी छूट, पंजीकरण शुल्क में पूरी राहत और कई अन्य आर्थिक प्रोत्साहन दिए जाएंगे। परिवहन विभाग ने पात्र वाहन मालिकों से दो वर्ष के भीतर योजना का लाभ लेने की अपील की है।
इन वाहनों पर मिलेगा लाभ
एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया योजना केवल एनसीआर में पंजीकृत बीएस-यूरो-1, 2, 3 और बीएस-4 मानक वाले ट्रक व बसों पर लागू होगी। बीएस-3 और उससे पुराने वाहनों को अधिकृत रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी में स्क्रैप कराना अनिवार्य होगा। बीएस-4 वाहन मालिकों को विकल्प दिया गया है कि वे वाहन को स्क्रैप कराएं या फिर एनसीआर से बाहर किसी जिले या राज्य में बेच दें। इसके बाद नया बीएस-6, सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहन खरीदकर योजना का लाभ लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वाहन स्वामी पर एक वर्ष से अधिक का टैक्स या जुर्माना बकाया है तो नए वाहन की खरीद पर उसे भी पूरी तरह माफ करने का प्रावधान किया गया है।
-वाहन निर्माता कंपनियां नए वाहन की खरीद पर आठ फीसदी तक अग्रिम छूट देंगी।
-डीजल और सीएनजी वाहनों की खरीद पर छह वर्ष तक ब्याज अनुदान और पांच वर्ष तक मासिक ईंधन वाउचर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
-योजना में उन वाहन मालिकों को भी राहत दी गई है जो वाहन स्क्रैप तो कराना चाहते हैं, लेकिन नया वाहन नहीं खरीदना चाहते। ऐसे लोगों को स्क्रैपिंग के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट का हस्तांतरण (ट्रेडिंग) करने की सुविधा मिलेगी।
बीएस-4 वाहन गैर-एनसीआर में बेचने पर नए वाहन पर 50 प्रतिशत टैक्स छूट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें