फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मात्र 7 मिमी बारिश में तालाब बनी तावड़ू तहसील

विज्ञापन
विज्ञापन
-, राजस्व कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को भुगतनी पड़ी परेशानियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। बीते 24 घंटे में हुई मात्र सात मिलीमीटर बारिश ने तावड़ू तहसील प्रांगण की अव्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। हल्की बारिश में ही तहसील परिसर तालाब में तब्दील हो गया, जिससे नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

तहसील प्रांगण में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण फरियादियों को घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। वहीं जो स्थान सूखे थे, वहां लोगों ने अपने वाहन खड़े कर दिए, जिससे पैदल आने-जाने वालों की मुश्किलें और बढ़ गईं। गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह में तावड़ू तहसील प्रांगण के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया था, जिस पर करीब 47 लाख रुपये खर्च किए जाने थे। लेकिन तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर आमजन में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील प्रांगण पहुंचे मानसिंह नंबरदार, धर्मपाल, राजेश कुमार और देवेंद्र उर्फ जवाहर सिंह ने बताया कि बारिश का पानी भरने से तहसील में आना-जाना दूभर हो गया है। लोगों ने मांग की कि जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाई जाए ताकि आमजन को किसी तरह की असुविधा न हो। इस संबंध में तहसीलदार तावड़ू रीता ग्रोवर ने बताया कि समस्या को भवन एवं लोक निर्माण विभाग नूंह के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु के संज्ञान में ला दिया गया है। साथ ही विभाग के कनिष्ठ अभियंता को मौके पर बुलाया गया है और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें