फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 100 दिन में छिपे टीबी मरीजों की पहचान का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह जिले में टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 100 दिवसीय एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान को तेज कर दिया है। उप सिविल सर्जन डॉ. आरएस मलिक के मार्गदर्शन में एमएमयू मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से दूर हैं और निजी चिकित्सकों के पास इलाज कराते हुए मुफ्त जांच, दवाइयों और पोषण किट जैसी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। पिनगवां और पुन्हाना क्षेत्र में विशेष फोकस के साथ आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सर्वे किया जा रहा है। विभाग ने 111 गांवों और वार्डों को चिन्हित किया है, जहां टीबी मरीजों की आशंका है। अब तक कई मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ा जा चुका है। मोबाइल वैन के जरिए मौके पर एक्स-रे और बलगम जांच की सुविधा दी जा रही है। ट्रूनॉट और सीबीनेट जैसी आधुनिक जांच सेवाएं विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें