फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे चरण के अधिग्रहण के लिए किसानों से वार्ता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए जमीन अधिग्रहण से पहले किसानों की सहमति ली जा रही है। किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं और जमीन देने की सहमति के लिए तैयार नहीं है। शनिवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने रन्हेरा गांव पहुंच कर किसानों से वार्ता की है। उन्होंने किसानों से एक सप्ताह के अंदर सहमति देकर अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट कि दूसरे चरण के विस्तार के लिए शासन ने जेवर के 6 गांव दयानतपुर, रन्हेरा, कुरैब, वीरमपुर, मुढरैह और करौली बांगर की 1185 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी। अधिग्रहण से पहले क्षेत्र के 70 फीसदी किसानों की सहमति लेना आवश्यक होता है। जिसके लिए प्रशासन ने 7 से 10 जनवरी का समय निश्चित करते हुए गांव गांव बैठकर सहमति लेने का प्रयास किया था। लेकिन प्रथम फेज की तरह ही एयरपोर्ट के दूसरे फेज में जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों का एक बड़ा तबका चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर जमीन देने का विरोध कर रहा है।
शनिवार को रन्हेरा गांव पहुंचे जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एडीएम बलराम सिंह और एसडीएम रजनीकांत पांडे की टीम ने किसानों से वार्ता की। किसानों ने चार गुना मुआवजा विस्थापन नौकरी के बदले मिलने वाले पैसे को बढ़ाने एवं नाबालिगों को भी प्लॉट आवंटित करने सहित अपनी मांगे रखंी। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि अभी तो किसान जमीन देने का रास्ता साफ करें उसके बाद किसानों की आबादी के सर्वे और मुआवजा तय करने का काम शुरू होगा। उस समय किसान अपनी मुआवजा बढ़ाने की मांग रख सकते हैं जिस पर विचार अवश्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें