फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रशासन से किसानों की वार्ता विफल, तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
एसडीएम के पार्किंग स्थल पर किसानों ने बैठकर सुलगाया हुक्का, जमकर करा प्रदर्शन। स्रोत किसान
विज्ञापन
खुर्जा कट पर सीढ़ी और स्थानीय लोगोंं के लिए टोल फ्री की मांग को लेकर किसान पहुंचे तहसील
विज्ञापन

एसडीएम की पार्किंग में हुक्का जलाकर किया विरोध

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर में स्थानीय समस्याओं के निस्तारण के लिए किसानों ने सोमवार को तहसील का घेराव किया। भारतीय किसान यूनियन के पवन चौरोली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सुबह ही जेवर तहसील पहुंच गए। किसानों ने खुर्जा कट पर सीढ़ी और स्थानीय आधार कार्ड से स्थानीय लोगोंं का टोल फ्री कराने की मांग की। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्राधिकरण और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन उनके बीच वार्ता विफल रही। इसके बाद किसानों ने तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
किसान नेता पवन चौरोली ने बताया कि बीते दिनों जब उन्होंने तिरंगा यात्रा निकालकर खुर्जा कट पर यमुना एक्सप्रेस-वे से चढ़ने और उतरने की मांग की थी तब जल्दी ही निर्माण काम शुरू करने की बात कही गई थी। एक सप्ताह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी काम नहीं शुरू हुआ है। इसके अलावा अभी तक स्थानीय निवासियों के टोल को फ्री करने के लिए कदम नहीं उठाया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए एसीपी जेवर राजीव सिसौदिया, एसडीएम न्यायिक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग में जलाया हुक्का
विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान ट्रैक्टर लेकर तहसील पहुंचे। सोमवार को पूरी तहसील में किसानों के ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर खड़े थे। किसानों ने एसडीएम की गाड़ी खड़ी करने के स्थान को ही अपना प्रदर्शन स्थल बना लिया और हुक्का जलाकर बैठ गए। बड़ी संख्या में किसानों को देखते हुए तहसील में सुरक्षा के लिए फोर्स भी लगा दी गई थी। वहीं अधिकारी देर शाम तक किसानों को मनाने में जुटे रहे। किसानों का कहना था कि जब तक निर्णय नहीं लिया जाएगा, उनका धरना अब लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें