फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब पुरातत्व विभाग करेगा गुलिस्तानपुर की गरगज का संरक्षण

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के गुलिस्तानपुर में ​स्थित ऐतिहासिक गर्गज का सीमांकन करने पहुंची पुरात्तव विभाग व 
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

अब पुरातत्व विभाग करेगा गुलिस्तानपुर की गरगज का संरक्षण
- सोमवार को जिला प्रशासन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मेरठ को किया हैंडओवर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गुलिस्तानपुर गांव की जमीन पर खड़ी वर्षों पुरानी गरगज का संरक्षण अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मेरठ करेगा। सोमवार को प्रशासन ने गरगज का हैंडओवर पुरातत्व विभाग को सौंप दिया है। विभाग की टीम ने पत्राचार करने के बाद मौके पर सीमांकन का काम भी पूरा कर लिया है। जल्द ही विभाग गरगज के चारों तरफ छह फीट की चहारदीवारी करेगा और उस पर तार फेसिंग भी की जाएगी। उसके बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।

सदर तहसील के गांव गुलिस्तानपुर के खसरा नंबर 409 में 0.0510 हेक्टेयर जमीन खेड़ा के नाम दर्ज है। जिस पर गरगज बना हुआ है। इस समय गरगज की हालत काफी खराब है। चारों तरफ से मिट्टी खोदाई हो चुकी है। गरगज करीब 5 फीट ऊंचे मिट्टी के टीले पर खड़ी हैं। बारिश से मिट्टी का कटाव होता है। ऐसे में ऐतिहासिक स्थल को नुकसान पहुंच सकता है। इस पर जिलाधिकारी ने रिपोर्ट के साथ भारतीय पुरातत्व विभाग मेरठ को पत्र लिखा था। उसमें गरगज का हैंडओवर लेने को कहा गया था। उस पर सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मेरठ की टीम ग्रेटर नोएडा पहुंची। यहां तहसील में टीम ने सबसे पहले पत्राचार की प्रक्रिया पूरी कर हैंडओवर लिया। उसके बाद दोपहर में टीम मौके पर पहुंची और गरगज का सीमांकन किया। तहसील के अफसरों ने बताया कि गरगज की जमीन करीब 5000 वर्ग मीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पुरातत्व विभाग की टीम को गरगज का हैंडओवर कर दिया गया है। टीम ने सीमांकन का काम भी पूरा कर लिया है। अब यह ऐतिहासिक स्थल पुरातत्व विभाग के तहत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें