फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा की प्रतिभाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
- विजेताओं का एशियन डांस स्पोर्ट्स कप के लिए हुआ चयन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के युवा प्रतिभाओं ने नेपाल के काठमांडू में आयोजित 5वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल म्यूजिक एंड डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में भारत ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के युवा नर्तकों का योगदान उल्लेखनीय रहा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 8 वर्षीय शनाया सक्सेना ने 8-10 आयु वर्ग की इंडो फिल्मी-सेमी क्लासिकल श्रेणी में रजत पदक जीता। सेंटर जेवियर्स हाई स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तीसरी कक्षा की छात्रा शनाया ने अपनी डांस टीचर लोपा मुद्रा लाहकर के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। हवेलिया वैलेनोवा पार्क सोसाइटी की निवासी शनाया ने इससे पहले गुजरात में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता था। उनकी मां पारुल और भाई श्रजय सहित परिवार इस उपलब्धि से गदगद है।
विज्ञापन

10-13 आयु वर्ग में हेमंक मंगवाना ने इंडो फिल्मी नृत्य शैली में कांस्य पदक हासिल किया। दूसरी ओर नोएडा की प्रगति शर्मा ने 15-17 आयु वर्ग में फोक डांस श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। अशोक नगर, इटावा (उत्तर प्रदेश) की मूल निवासी और महामाया बालिका इंटर कॉलेज नोएडा से हाल ही में 12वीं पास करने वाली प्रगति ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। 13-15 आयु वर्ग में शोमिली प्रकाश ने सेमी-क्लासिकल नृत्य शैली में रजत पदक जीता। सुर लया अकादमी में हेमंती थापा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित शोमिली ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

-
काठमांडु में जीते सर्वाधिक स्वर्ण व रजत
11-12 जून 2025 को काठमांडू के राष्ट्रीय नृत्यघर ऑडिटोरियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत की 75 सदस्यीय टीम ने विभिन्न आयु वर्गों और नृत्य-संगीत शैलियों में सर्वाधिक स्वर्ण और रजत पदक जीते। भारतीय टीम की अगुवाई मुख्य कोच गुरविंदर कौर, मैनेजर आशीष मिश्रा, सहायक कोच प्रकाश माली, मंदीप कौर और आशीष आर्य ने की। राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष कमलेश पटेल और अन्य पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी। विजेताओं का चयन नवंबर-दिसंबर 2025 में थाइलैंड में होने वाले एशियन डांस स्पोर्ट्स कप 2025 के लिए किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें