फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखा सकेंगे हुनरमंद युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कौशल विकास प्रतियोगिता में हुनरमंदों को अपनी प्रतिभा विश्व स्तर तक प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। जिला स्तर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में सफल रहने वाले युवा प्रदेशीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, इसके बाद प्रतिभागी चीन के शंघाई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए कौशल विकास मिशन के पोर्टल पर पंजीकरण सितंबर में शुरू हुआ था। इसमें महाविद्यालयों से विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने को कहा गया था। कौशल विकास मिशन कर्मियों ने इसके लिए विभिन्न कॉलेजों में प्राचार्यों से संपर्क करते हुए निर्धारित 63 सेक्टरों के बारे में पंजीकरण की जानकारी दी।
सीडीओ अंकुर कौशिक ने इस सबंध में डीआईओएस के जरिये कॉलेजों को पत्र लिखा था। निर्धारित अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक विभिन्न विद्यालयों के 1880 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक मोनू दूबे ने बताया कि कौशल विकास प्रतियोगिता चरणवार होगी। प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में चयन के बाद प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित हुनरमंद चीन में होने वाली विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जरिये दबी प्रतिभाएं मंडल, प्रदेश, राष्ट्रीय व विश्व स्तर पर आ सकेंगी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रदेश, राष्ट्रीय व विश्वस्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के हुनर को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें