सीएचसी सेमरियावां में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम में लोगों को जानकारी देते चिकित्सक-संव
संतकबीरनगर। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन अधीक्षक डॉ. सुरेश चन्द्रा ने फीता काटकर किया। इस दौरान लगभग सैकड़ों मरीजों में टूथपेस्ट, टूथब्राश, टूथ पिक आदि सामग्रियों का निशुल्क वितरण किया गया।
अधीक्षक डॉ. सुरेश चन्द्रा ने कहा कि बच्चे के पहले दांत आने के साथ ही बेबी ब्रश से सफाई शुरू कर दें ताकि बच्चों के मसूड़ों को स्वच्छ रह सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को दूध की बोतल मुंह में रखकर न सुलाए। इससे खतरा बढ़ जाता हैं। दांतों एवं मसूड़ों में दर्द, सड़न या कोई परेशानी होती है तो दंत चिकित्सक से सलाह लें। डॉ. सुश्रेया ने मरीजों जागरूक करते हुए कहा कि 6 साल की उम्र तक माता-पिता बच्चों के दांतों की सफाई अपनी निगरानी में करें। संवाद