फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आंबेडकर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज

Wed, 24 Sep 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद/ सदरपुर। इलाके की ग्राम पंचायत बजेहरा नवीन के मजरा पूरब पुरवा बजेहरा में सोमवार देर रात कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। गांव के किनारे स्थित बाबा साहेब आंबेडकर भवन में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार गिरीश कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल नीलेश कुमार यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण नीरज कुमार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे की चिप कब्जे में लेकर अराजक तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें