फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर का रखें ध्यान, जा सकती है जान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर का रखें ध्यान, जा सकती है जान
विज्ञापन

- टोल प्लाजा पर और रास्ते में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए यात्रियों को किया जा रहा जागरूक

- नाइट्रोजन गैस का अधिक इस्तेमाल करने पर जोर, टायरों को गर्म होने से करेगी बचाव



-सन 2012 से अब तक एक्सप्रेस वे पर टायर फटने की हो चुकी हैं 760 घटनाएं


माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। भीषण गर्मी का कहर इंसानों पर ही नहीं बल्कि वाहनों के टायर पर भी हावी हो रहा है। पूर्व में यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से हुए हादसों को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन सभी टोल प्लाजा पर यात्रियों को भीषण गर्मी में सुरक्षित सफर को लेकर लगातार घोषणा कर रहा है। इसके लिए सार्वजनिक संबोधन सिस्टम इस्तेमाल किया रहा है। इसमें टायरों में नाइट्रोजन गैस के इस्तेमाल की सलाह दी जा रही है। सन 2012 में एक्सप्रेस वे शुरू होने के बाद से अब तक 760 घटनाएं टायर फटने की हुई हैं। इनमें 90 लोगों ने जान गंवाई है। जबकि 1219 लोग घायल हुए हैं।


ग्रेटर नोएडा से लेकर आगरा तक बना यमुना एक्सप्रेसवे खास किस्म की सीमेंट से तैयार किया गया है। इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने के दौरान शुरुआत से ही टायर फटने की लोगो ने शिकायत की थी। हांलाकि अब आकर इस तरह की घटनाओं में कमी भी आई है, लेकिन इस समय पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में बिना रुके 165 किलोमीटर का सफर करने में टायरों के गर्म होने की संभावना और भी बढ़ जाती है। जेपी इन्फ्राटेक ने यात्रियों को सुरक्षित सफर करने के लिए जेवर, मथुरा व आगरा टोल प्लाजा पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए 24 घंटे संबोधन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन




कमजोर टायर और कम हवा होने पर नहीं करें सफर



जेपी इन्फ्राटेक टोल प्रबंधक जेके शर्मा कहते हैं कि तीनों टोल पर सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के माध्यम से लोगों को अवगत कराना शुरू करा दिया है कि कमजोर टायर व वाहनों के टायरों में हवा के कम दबाव के साथ यात्रा न करें।



टायरों को गर्म होने से बचाती है नाइट्रोजन गैस
यमुना एक्सप्रेसवे पर गर्मी के समय में यात्रा करने वाले यात्री संभव हो तो अपने वाहनों में यात्रा करते समय नाइट्रोजन गैस का उपयोग करें। जानकारों का मानना है कि एक्सप्रेसवे पर लंबे सफर के दौरान टायरों को गर्म होने से नाइट्रोजन गैस बचाव करती है। जिससे सफर और भी सुरक्षित हो सकता है।
विज्ञापन




तय गति सीमा में ही वाहनों को दौड़ाएं


यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर लगे सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के माध्यम से वाहन चालकों को तय गति सीमा का पालन करने के लिए भी लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। अत्यधिक गति सीमा में वाहन के टायरों में दिक्कत होने पर उसे संभालना मुश्किल हो सकता है।




यमुना एक्सप्रेसवे पर पिछले दिनों टायर फटने से हुए कुछ हादसे


18 मई 2024- जेवर पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई बस। 9 लोग घायल हुए

22 अप्रैल -2024- जेवर थाना क्षेत्र में 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आ रही थार के टायर फटे, दो सगे भाइयों सहित तीन घायल

अप्रैल 2023- ग्रेटर नोएडा से देवरिया जा रही बारात के दूल्हे की कार का टायर फटने से पांच लोगों की मौत हुई थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें