फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज ग्रेनो आएंगे स्विस राष्ट्रपति, नोएडा एयरपोर्ट का लेंगे जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईजीआई से सुबह 11 बजे जेवर पहुंचने का कार्यक्रम, करीब दो घंटे एयरपोर्ट पर रहेंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन मंगलवार को जेवर पहुंचकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जायजा लेंगे। वह सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचेंगे और वहां से सुबह करीब 11 बजे जेवर पहुंचेंगे का कार्यक्रम है। दिल्ली से जेवर तक का सफर हेलीकॉप्टर या सड़क मार्ग से पूरा करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जरूरत पड़ने पर रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है।

स्विस राष्ट्रपति करीब दो घंटे नोएडा एयरपोर्ट परिसर में रहेंगे। इस दौरान वह एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के साथ ही निर्माण और संचालन से जुड़े अधिकारियों से जानकारी लेंगे। ज्यूरिख की कंपनी के प्रतिनिधियों से भी उनकी बातचीत प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के साथ स्विट्जरलैंड का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा। निरीक्षण के बाद वह वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन




स्विस कंपनी बना रही एयरपोर्ट

नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण और विकास में स्विट्जरलैंड की कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में स्विस राष्ट्रपति का जेवर दौरा एयरपोर्ट के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। दौरे के दौरान एयरपोर्ट के निर्माण, प्रगति और भविष्य की तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।


कारोबार और निवेश के रिश्ते भी होंगे मजबूत

ग्रेटर नोएडा। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (फियो) ने स्विस कंफेडरेशन के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन की भारत यात्रा का स्वागत किया है। फियो के अनुसार राष्ट्रपति की पांच से सात अक्तूबर तक होने वाली भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक और कारोबारी संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रपति पार्मेलिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं। उनके साथ उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। सात अक्तूबर को होने वाले दूसरे भारत-ईएफटीए प्रॉस्पेरिटी समिट के साथ यह यात्रा हो रही है। यह समिट भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। फियो के अध्यक्ष एससी रल्हन ने कहा कि भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच टीईपीए का पहला वर्ष पूरा होने के समय यह यात्रा हो रही है। उनके मुताबिक स्विट्जरलैंड ईएफटीए देशों में भारत का प्रमुख व्यापार और निवेश भागीदार है। टीईपीए भारतीय कारोबारियों को ईएफटीए के बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए ढांचा उपलब्ध कराता है। ब्यूरो
विज्ञापन




99.6 फीसदी निर्यात पर टैरिफ में छूट

फियो के अनुसार टीईपीए के तहत भारतीय निर्यात के 99.6 फीसदी हिस्से पर टैरिफ में छूट मिलने का प्रावधान है। इससे भारतीय निर्यातकों के लिए ईएफटीए देशों के बाजारों में कारोबार बढ़ाने के अवसर बन सकते हैं। फियो ने यह भी कहा कि समझौते में 100 अरब रुपये के निवेश और 15 वर्षों में करीब 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने की क्षमता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें