फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: त्योहारों की आहट से बाजार गुलजार, बुकिंग और पूछताछ ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
चंद्रा केसरवानी -महिला उद्यमी संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



-ग्राहक कर रहे नवरात्र में छूट का इंतजार, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की पूछताछ बढ़ी


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ शहर के बाजारों में कारोबारियों की उम्मीद बढ़ने लगी है। ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, आभूषण और कारों की खरीदारी के लिए जानकारी जुटा रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार, पितृ पक्ष के कारण फिलहाल खरीदारी सीमित है, लेकिन नवरात्र में इसके बढ़ने की उम्मीद है। कई ग्राहक अभी से पसंदीदा सामान की बुकिंग करा रहे हैं।
नोएडा कंप्यूटर्स एसोसिएशन के महासचिव एवं सेक्टर-18 के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी सत्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शारदीय नवरात्र में खरीदारी को शुभ माना जाता है। पितृ पक्ष में कारोबार करीब 20 फीसदी तक प्रभावित होता है। इसके बावजूद ग्राहक स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की प्री-बुकिंग करा रहे हैं। नवरात्र शुरू होते ही बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेक्टर-5 स्थित शिवा मोटरकॉर्प के सेल्स मैनेजर वरुण सिंह खुल्लर ने बताया कि पितृ पक्ष में कारों की खरीदारी अपेक्षाकृत कम रहती है, लेकिन नवरात्र के लिए ग्राहक अभी से बुकिंग करा रहे हैं। उनके अनुसार, इस बार पिछली बार की तुलना में करीब 50 अधिक वाहनों की बुकिंग हुई है। परिवहन विभाग के अनुसार, अब तक नौ हजार से अधिक वाहनों की प्री-बुकिंग हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा करीब 8,700 था।
हल्के आभूषणों की बुकिंग बढ़ी : सेक्टर-121 स्थित एसके ज्वेलर्स की संचालिका चंद्रा केसरवानी ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहक खरीदारी के लिए अनुकूल कीमत का इंतजार कर रहे हैं। अब तक 100 से अधिक डिजाइन वाले हल्के आभूषण बुक किए जा चुके हैं। धनतेरस पर मांग बढ़ने की उम्मीद है।
सेक्टर-18 के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी नीरज महेश्वरी ने बताया कि गैस गीजर, ओवन और एलईडी टीवी की बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं ग्रेटर नोएडा की रितू मेहरा के अनुसार, गरबा नाइट और दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों को लेकर महिलाएं आकर्षक परिधानों की बुकिंग करा रही हैं और दुकानदार ऑफर भी दे रहे हैं।
-
नए लैपटॉप, स्मार्टफोन और टीवी समेत फ्रिज की प्री-बुकिंग कराई जा रही है। नवरात्र में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। -सत्य प्रकाश शुक्ला, महासचिव, नोएडा कंप्यूटर्स एसोसिएशन
इस बार पिछली बार के मुकाबले हल्के डिजाइन वाले आभूषणों की बुकिंग बढ़ी है। धनतेरस पर मांग और बढ़ने की उम्मीद है। -चंद्रा केसरवानी, ज्वेलर्स व्यापारी, सेक्टर-121
विज्ञापन

गैस गीजर, ओवन और एलईडी टीवी की बुकिंग शुरू हो गई है। नवरात्र में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। -नीरज महेश्वरी, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी, सेक्टर-18
गरबा नाइट और दुर्गा पूजा के लिए महिलाएं अभी से खरीदारी की बुकिंग करा रही हैं। ग्राहकों को आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। -रितू मेहरा, ग्रेटर नोएडा

चंद्रा केसरवानी -महिला उद्यमी संवाद

चंद्रा केसरवानी -महिला उद्यमी संवाद

चंद्रा केसरवानी -महिला उद्यमी संवाद

चंद्रा केसरवानी -महिला उद्यमी संवाद

चंद्रा केसरवानी -महिला उद्यमी संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें