फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी की गला दबाकर हत्या हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास सफाई कर्मी की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-35 स्थित मोरना चौकी के पास शुक्रवार सुबह पार्क में चारपाई पर मृत मिले सफाई कर्मी की सामान्य मौत नहीं हुई बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह खुलासा हुआ है। इससे पहले पुलिस अधिक शराब पीने से मौत का मामला मान रही थी। जबकि परिजन हत्या का अंदेशा जता रहे थे। वहीं, हत्या का पता चलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए और आननफानन में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
मूलरूप से मुरादाबाद निवासी अनिल कुमार (50) परिवार के साथ मोरना चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर झुग्गी में रहते थे। वह बस डिपो के पास ही शौचालय पर सफाई कर्मी थे। बृहस्पतिवार रात वह चारपाई लेकर झुग्गी से 100 कदम की दूरी पर पार्क में सोने गए थे। शुक्रवार सुबह चारपाई पर उनका शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दावा किया कि सफाई कर्मी की मौत अधिक शराब पीने से हुई है, लेकिन जब पोस्टमार्टम हुआ तो रिपोर्ट में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। पता चला कि शख्स की मौत गला दबाने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल हत्याकांड में भी हुई थी लापरवाही
कमिश्नरेट पुलिस ने निठारी के कमल हत्याकांड से भी सबक नहीं लिया। जिस तरह कमल के पंचनामे में लापरवाही बरती गई थी, उसी तरह अनिल हत्याकांड में भी ढिलाई सामने आई है। चौकी के पास ही हत्यारे अनिल को मौत के घाट उतार गए और पुलिस अधिक शराब पीने को वजह बताने में लगी रही। जबकि परिजन हत्या की बात कह रहे थे। उनका कहना था कि पंचनामे के दौरान गले पर बने निशान को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया। इसी तरह कमल हत्याकांड को भी पुलिस सड़क हादसा बताती रही। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि कमल को गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें