उड़ान भरने के लिए पंखों की नहीं, हौसलों की जरूरत होती है यह साबित कर दिखाया है। भिवानी की 26 वर्षीय स्वाति अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 91वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और समाज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
अग्रवाल समाज को होनहार बेटी पर गर्व: सुनील सर्राफ
श्री अग्रवाल सभा के प्रधान सुनील सर्राफ ने कहा कि स्वाति अग्रवाल ने समाज का गौरव बढ़ाया है। पूरे अग्रवाल समाज को उस पर गर्व है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल सभा की ओर से स्वाति को सम्मानित किया जाएगा ताकि अन्य बेटियां भी उनसे प्रेरणा लेकर संघ लोक सेवा आयोग जैसी उच्च परीक्षा में सफलता हासिल कर समाज की सेवा में योगदान दे सकें।