फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वास्तिक की थीम का पंडाल कर रहा आकर्षित

सार

ग्रेटर नोएडा के कालीबाड़ी परिसर में इस वर्ष 25वीं दुर्गा पूजा का आयोजन बंगाल की सांस्कृतिक झलक के साथ किया जा रहा है। पंडाल की स्वास्तिक थीम और ईको-फ्रेंडली प्रतिमाएं स्थानीय व बंगाल के कारीगरों ने तैयार की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की संस्कृति की मिल रही झलक, 15 कारीगरों ने किया तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पाई-1 व 2 स्थित कालीबाड़ी परिसर में ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति इस वर्ष 25वीं बार मां दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। पूजा में बंगाल की संस्कृति की झलक दिख रही है। स्वास्तिक थीम पर पंडाल लगभग तैयार है। इसका उद्देश्य लोगों को बंगाल की परंपराओं को अवगत कराना है।
समिति के महासचिव देबाकी घोषाल ने बताया कि स्वास्तिक बंगाल की प्रारंभिक वास्तु कला है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस पर पंडाल बनाया जा रहा है। बंगाल के करीब 15 कारीगर करीब 60 फीट लंबा व 60 फीट चौड़ा पंडाल तैयार कर रहे हैं। इसमें स्थानीय कारीगर भी सहयोग कर रहे हैं। हुगली नदी की मिट्टी से मां की ईको फ्रेंडली प्रतिमा बनाई गई है।
विज्ञापन

प्रतिमा में प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 वर्ष पहले करीब 30 परिवारों की ओर से कालीबाड़ी में मां दुर्गा पूजा की शुरुआत की गई थी। अब करीब 650 परिवार मिलकर पूजा करते हैं। इसमें स्थानीय निवासी भी शामिल हैं। पूजा उत्सव में बच्चों के लिए भी चित्रकला, डांस, गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय पूजा में करीब पांच हजार लोगों को भोजन वितरित किया जाता है।
विज्ञापन

समिति के सदस्य कल्याण पाठक ने बताया कि दुर्गा पूजा में शुक्रवार से रजत जयंती दुर्गा पूजा समारोह महा पंचमी उत्साह के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर आनंद मेला का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने मंदिर परिसर में रंगोलियां बनाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें