फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन से बिजली ठप, लोग परेशान

सार

ग्रेटर नोएडा के दौलतराम मार्किट में ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे करीब 500 परिवारों को परेशानी हो रही है और लोग पानी की भी किल्लत झेल रहे हैं। अधिकारी समाधान का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दादरी के रेलवे रोड पर स्थित दौलतराम मार्किट में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप हो है। लोग गरमी से परेशान है। पानी की किल्लत भी बनी हुई है। विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे है। करीब पांच सौ परिवारों को बिजली नहीं मिलने से नाराज लोगों में आक्रोश पन रहा है।
विज्ञापन

दादरी के चिटहेरा बिजली घर से संचालन होने वाली इलाके के दौलतराम मार्किट में लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार देर रात में खराब हो गया। ट्रांसफार्मर जलने के बाद से 1000 केबी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के चलते 500 सौ घरों और बाजार की बिजली ठप हो गई। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाकर अलग-अलग हिस्से की बिजली चलाने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी लोगों की बिजली नहीं मिली। हनुमान पुरी निवासी अवधेश शर्मा ने बताया कि तीन दिन से बिजली की किल्लत से लोग जूझ रहे है। जूनियर इंजीनियर संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर सायं ट्रांसफार्मर लगाकर रात तक चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें