फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी इंटरनेशनल शो की तर्ज पर नोएडा हाट में शुरू हुआ स्वदेशी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल शो की तर्ज पर नोएडा हाट में शुरू हुआ स्वदेशी मेला
विज्ञापन

यूपी के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने किया 10 दिवसीय मेले का उद्घाटन
देशभर से आए 100 से अधिक एमएसएमई इकाइयों ने लगाए स्वदेशी उत्पाद के स्टॉल

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-33ए स्थित नोएडा शिल्प हाट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर स्वदेशी मेले की शुरुआत की गई। उद्घाटन करने आए उत्तर प्रदेश के ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा विभाग राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें सशक्त करने के साथ स्वावलंबी भी बनाया है।
केंद्र व राज्य सरकार वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। वहीं सभी से स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ शिवकांत द्विवेदी ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के शिल्पियों, कारीगरों एवं स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाना और स्वदेशी उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाना है। यह 18 अक्तूबर तक चलेगा। जहां शहरवासी अगले दस दिनों तक दिवाली की खरीदारी से लेकर अपने घरों के साज सज्जा के सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। उद्घाटन के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ सोमेंद्र ने कहा कि स्वदेशी मेला प्रदेश के कारीगरों और उद्यमियों के कौशल, परिश्रम और सृजनशीलता का प्रतीक है। पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री डॉ सोमेंद्र ने ओडीओपी, टूल किट योजना तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं सामग्री वितरित कर लाभान्वित भी किया गया। सीडीओ ने बताया कि उत्पादों के क्रय पर जीएसटी दरों में रियायतें भी उपलब्ध हैं, जिससे आमजन को लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्पादों को जाना
मंत्री डॉ सोमेंद्र ने हाट में प्रवेश करते ही सबसे पहले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की सराहना की। उन्होंने एक के बाद एक करीब 5 से अधिक स्टॉल पर जाकर खुद उत्पादों की गुणवत्ता को जाना। साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट–वन प्रोडक्ट स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने खासकर रेडीमेड गारमेंट्स, टेक्सटाइल, माटी कला, लकड़ी शिल्प, हथकरघा, हस्तशिल्प एवं घरेलू उत्पादों से सजे स्टालों पर प्रदर्शित वस्तुओं का बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें