फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसयूवी व स्कूल वैन में टक्कर, दो छात्राएं घायल

विज्ञापन
महानगर में शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी व स्कूल की वैन। जांच करती पुलिस व हादसे में घायल
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर में मिडलैंड अस्पताल के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार एसयूवी ने माउंट कार्मल स्कूल की वैन में टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्राएं घायल हो गईं। वैन में नौ बच्चे सवार थे। घायलों को महानगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसयूवी स्क्रैप कारोबारी का बेटा चला रहा था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक सुबह 8:00 बजे माउंट कार्मल की वैन नीरा हॉस्पिटल की ओर से आ रही थी। इसी बीच मिडलैंड हॉस्पिटल की तरफ से जा रही तेज रफ्तार एसयूवी की चौराहा पार करते समय वैन में सामने से टक्कर हो गई। इसके बाद एसयूवी अनियंत्रित होकर इमारत की चारदीवारी में लगे होर्डिंग में जा घुसी।

हादसे में 10वीं की छात्रा 15 वर्षीय अक्षिता के कंधे पर चोट आई। उनके हाथ में कांच के टुकड़े भी घुस गए। सातवीं में पढ़ने वाली 13 वर्षीय इतिका को भी चोट आई है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अन्य छात्राओं को अभिभावक अपने साथ ले गए। पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

वैन चालक की कर दी पिटाई

एसयूवी स्क्रैप कारोबारी अलीगंज निवासी सुशील कुमार अग्रवाल की है, जिसे उनका बेटा रजत चला रहा था। हादसे के बाद उसने वैन चालक पवन को गाड़ी के बाहर खींचा और पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर उसे बचाया। छानबीन में पता चला कि एसयूवी त्रिदेव इंटरप्राइजेज के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो सुशील की फर्म है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एसयूवी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण हादसा हुआ। एसयूवी पर नंबरप्लेट भी नहीं लगी थी।

एसयूवी चालक पर दर्ज हुई एफआईआर

इंस्पेक्टर का कहना है कि एसयूवी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ में उसने बताया कि तीन दिन पहले ही एसयूवी खरीदी गई थी, जिस कारण उस पर नंबर नहीं लगा था। पुलिस ने एसयूवी को सीज कर दिया है। बिना रजिस्ट्रेशन के एसयूवी चलाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

चीख पुकार सुनकर दौड़े लोग

हादसे से छात्राओं की चीख निकल पड़ी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े और रोतीं छात्राओं को रोता वैन से निकाला। दुर्घटना से बच्चियां दहशत में थीं। लोगों ने पानी पिलाकर उन्हें शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। वैन चालक की पिटाई देखकर भी छात्राएं डर गईं।

Next
AU ऐप में पढ़ें