फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूली बच्चों को सूर्य नमस्कार करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग नूंह के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को नूंह के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग सहायक नीरज रानी द्वारा स्कूली बच्चों को सूर्यनमस्कार की प्राथमिक जानकारी दी गई। इसके पश्चात स्कूली बच्चों ने म्यूजिक पर सूर्यनमस्कार का अभ्यास किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के जिला प्रचारक अमन सिंह, स्कूल के प्रिंसीपल बलवंत विश्राई व योग सहायक नीरज रानी के द्वारा दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत किया गया। स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए अमन सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ शारीरिक अभ्यास करना भी बेहद जरूरी है। स्वामी दयानंद सरस्वती भी प्रतिदिन योग का अभ्यास करते थे। जिला आयुष अधिकारी डा. यशवीर गहलावत ने बताया कि हरियाणा योग आयोग के निर्देश पर जिले में 12 जनवरी से 12 फरवरी तक सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें तथा खुद व अपने परिवार को स्वस्थ बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें