फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मूर्ति विसर्जन के चलते नहरों के आसपास बढ़ी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। यमुना सिटी क्षेत्र में पुलिस ने मूर्तियों के विसर्जन कार्यक्रम के दौरान नहरों के आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। आमजनों से अपील की है कि वह मूर्तियों के विजर्सन के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और गहरे पानी में न जाएं। किनारे पर रहते हुए ही पूरी सावधानी के साथ मूर्तियों का विसर्जन करें।
विज्ञापन

गणेश उत्सव 25 सितंबर तक चलेगा।। अब नहरों में मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं जो शुक्रवार तक लगातार जारी रहेंगे। जेवर स्थित गंग नहर, दनकौर और बिलासपुर से होकर जाने वाली नहरों में ही लोग सबसे ज्यादा मूर्ति विसर्जन करते हैं, जिसके चलते पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें पूरी तरह से मुस्तैद हैं। विसर्जन के दौरान निगरानी भी रखी जा रही है और आसावधानी बरतने वाले लोगों को पुलिस की ओर से तत्काल सावधान किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें