फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर वेटलैंड बंद, ओखला में पक्षियों के दीदार पर रोक

विज्ञापन
ओखला पक्षी विहार का दौरा करते प्रभागीय वनाधिकारी।
विज्ञापन
सूरजपुर वेटलैंड बंद, ओखला में पक्षियों के दीदार पर रोक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बर्ड फ्लू पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। एहतियात के तहत पर सूरजपुर वेटलैंड एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जबकि, ओखला पक्षी विहार में पर्यटकों के पक्षियों के दीदार करने पर रोक लगा दी गई है। डीएम का कहना है कि जिले में बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं आया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।
देश के पांच राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया है। उसके बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। वन विभाग ने बृहस्पतिवार को ओखला पक्षी विहार में सभी पक्षियों के दीदार पर रोक लगा दी है। प्रभागीय वनाधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि ओखला पक्षी विहार में लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, लेकिन उनको अंदर मुख्य सड़क से आगे जाने नहीं दिया जाएगा। पर्यटकों को पक्षियों से दूर रखा जाएगा। वहीं सूरजपुर वेटलैंड को बंद कर दिया गया है। फिलहाल सूरजपुर वेटलैंड एक सप्ताह के लिए बंद किया गया है। विभाग की सर्विलांस टीम लगातार निगरानी रख रही है। धनौरी वेटलैंड में भी टीम को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रवासी पक्षी विभिन्न देशों से आ रहे है। उन पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

छह आरआरटी और दो स्टेटिक टीम तैनात
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। छह रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) और दो स्टैटिक टीम को तैनात किया गया है। जो लगातार भ्रमण कर निगरानी रख रही है। पशु चिकित्सा विभाग को तैयार रहने को बोला गया है। विभाग का कहना है कि जिले के दोनों पोल्ट्री हाउस से केवल अंडों का उत्पाद होता है। वहां किसी तरह की रोक नहीं लगी है। हाउस मालिक को साफ सफाई और अन्य जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है।
प्रवासी पक्षियों पर प्रशासन की नजर
हिमाचल प्रदेश में प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू मिला है। जिस पर प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है। इस समय जिले के वेटलैंड में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी है। साथ ही अभी आने की सिलसिला जारी है। डीएम का कहना है कि प्रवासी पक्षियों पर निगरानी रखी जा रही है। रोजाना सैंपल लेकर जांच की जा रही है। लोगों को भी पक्षियों से दूर रखा जा रहा है।
चिकन खाने से बच रहे लोग
बर्ड फ्लू के डर से लोगों ने चिकन खाने से दूरी बना ली है। जिले में चिकन की बिक्री कम हो गई है। डीएम ने कहा है कि लोग विशेषज्ञ की राय लें। उसके बाद ही चिकन खाना बंद करें। प्रशासन की तरफ से अभी ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू से दूर है गौतमबुद्घ नगर
बर्ड फ्लू का वायरस कई बार दस्तक दे चुका है, लेकिन अभी तक गौतमबुद्घ नगर बर्ड फ्लू के वायरस से दूर रहा है। अफसरों का कहना है कि पहले भी बर्ड फ्लू के केस जिले में नहीं आए थे। इस बार भी आने की उम्मीद कम है। पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें