फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुप्रिया अत्री ने राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में जीता रजत पदक

Sat, 11 Oct 2025 07:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर की पूर्व छात्रा सुप्रिया अत्री ने 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने भुवनेश्वर (ओडिशा) के कलिंगा स्टेडियम में 10 से 14 अक्तूबर तक आयोजित एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग अंडर-20 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सुप्रिया ने 48.15 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर रजत पदक जीता। मुकाबले में सुप्रिया के दमदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। सुप्रिया की उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने कहा, सुप्रिया की यह सफलता समर्पण, अनुशासन और कठोर परिश्रम का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें