फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मीडोज स्ट्राइकर्स ने ईडीएल नंबर-1 को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्किपर्स क्रिकेट मैदान पर चल रहे कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में मीडोज स्ट्राइकर्स ने ईडीएल नंबर-1 को चार विकेट से पराजित किया। सहदेव अधाना को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए ईडीएल नंबर-1 ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट के नुकसान पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम की ओर से सहदेव अधाना ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडोज स्ट्राइकर्स की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें